1 अप्रैल से उज्जैन और प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी लागू
उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विक्रम संवत चैत्र प्रतिपदा नववर्ष पर पवित्र अवंतिका में शपथ ग्रहण महोत्सव में शामिल होने आए देश भर से आए सभी अतिथियों का स्वागत है। भगवान महावीर स्वामी ने उज्जैन में तपस्या की है। तपस्या का मार्ग सही होने पर शपथ सफल होती है। मानव जीवन छोटा है, इसलिए जितना भी समय है, उसे दान-पुण्य और सभी जीवों की सेवा में लगाना चाहिए। दान-पुण्य करने से मनुष्य महापुरुष बनता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन में जैन समाज के शपथ ग्रहण महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार सांस्कृतिक समन्वय के साथ विकास कार्य कर रही है। इसी क्रम में एक अप्रैल से उज्जैनी और प्रदेश की अन्य धार्मिक नगरियों में शराबबंदी लागू की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आयोजकों ने पूरे देश और प्रदेश में उज्जैन का नाम रोशन करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, देवेन्द्र काशल, अश्विन कोशलीवाल, सचिन कासलीवाल एवं जैन समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें जरूरी बातें
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर