मलकीत सिंह गेंदू पहुंचे ईडी दफ्तर, कांग्रेस भवन निर्माण और सुकमा मामले जैसे आरोपो के मांगे जवाब
रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महासचिव आज गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दफ्तर पहुंचे हैं। दरअसल, सुकमा और कोंटा में कांग्रेस भवन के निर्माण के संबंध में जानकारी के लिए ईडी के प्रभारी महासचिव को तलब किया गया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुकमा और कोंटा में राजीव भवन के निर्माण का पाई-पाई का हिसाब ईडी को दिया जाएगा। 30 पन्नों की जानकारी तैयार है। चार बिंदुओं पर पूरी जानकारी तैयार की गई है।
बता दें कि सुकमा और कोंटा में बने कांग्रेस भवन को लेकर मिले नोटिस का जवाब देने कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गेंदू ईडी दफ्तर पहुंचे हैं। ईडी ने मंगलवार को नोटिस भेजकर जवाब के लिए आज तलब किया था। भवन के निर्माण के संबंध में जानकारी लेने के लिए ईडी की टीम मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंची थी। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गेंदू से बंद कमरे में पूछताछ करने के बाद टीम ने गुरुवार तक चार बिंदुओं पर जवाब मांगा था।


यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव