Mp03.in संवाददाता  भोपाल :

ऐशबाग में बरखेड़ी फाटक के पास ट्रेन से गिरकर युवक की ट्रेन हादसे में मौत हो गई वहीँ सुभाष नगर फाटक के पास एक महिला की भी ट्रेन से कटकर मौत हो गई।। 

ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय सुरेश बालापुरी अशोका गार्डन के सेमरा में अपने परिवार के साथ रहता था। अशोका गार्डन निवासी सुरेश इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। सुरेश का पैतृक घर बैतूल जिले के मुलतई में है। करीब पांच दिन पहले अशोका गार्डन निवासी इलेक्ट्रीशियन सुरेश की पत्नी दोनों बेटियों के साथ मुलतई गई हुई थीं। रविवार को करवाचौथ के दिन सुरेश भी अपने गांव मुलताई जा रहा था। इलेक्ट्रीशियन सुरेश भोपाल स्टेशन से ट्रेन में बैठा और कुछ ही दूर बरखेड़ी फाटक के पास ट्रेन से गिरने से इलेक्ट्रीशियन सुरेश की मौत हो गई। इलेक्ट्रीशियन सुरेश के पास से उसका बैग मिला है, जिसमें कुछ इलेक्ट्रिशियन के औजार और अन्य सामान हैं।
इलेक्ट्रीशियन सुरेश के भतीजे ने पुलिस को बताया कि सुरेश की पत्नी की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हुई थी। चूंकि दोनों बेटियां छोटी हैं और सुरेश काम में व्यस्त रहता है। इसलिए देखभाल के लिए इलेक्ट्रीशियन सुरेश गांव चली गई थी, जहां इलेक्ट्रीशियन सुरेश का पूरा परिवार एक साथ रहता है। इलेक्ट्रीशियन सुरेश ने अपनी पत्नी को वादा किया था कि वह भी रविवार को हर हाल में घर पहुंच जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रीशियन सुरेश ने काम से भी छुट्टी ले ली थी। इलेक्ट्रीशियन सुरेश की मौत से पूरा परिवार और गांव गमगीन है।

ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत

इधर सुभाष नगर फाटक के पास एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे में महिला का एक हाथ कट गया और सिर पर गहरा घाव हुआ। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है।मृतक महिला के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिल सका है। मृतक महिला पीले रंग की साड़ी पहने थी, हाथ में चूड़ी के अलावा कोई कीमती जेवरात नहीं मिले हैं।पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।