पैसे मांगने पर तीन बदमाशों ने ठेला लगाने वाले दंपती पर किया चाकू से हमला,फरार

Mp03.in संवाददाता भोपाल :
अशोका गार्डन में में अंडे के पैसे मांगने पर तीन बदमाशों ने ठेला लगाने वाले दंपती पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए।
अशोका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक 48 वर्षीय विजय सिंह औद्योगिक क्षेत्र में अंडे का ठेला लगाता है। व्यवसाय में पत्नी भी विजय सिंह की मदद करती है। शुक्रवार रात विजय सिंह के ठेले पर कालू उर्फ अभिषेक, विनोद और विवेक तिवारी पहुंचे थे। उन्होंने खाने के लिए छह अंडे लिए थे, लेकिन सिर्फ चार अंडे के पैसे देकर जाने लगे। जब विजय सिंह ने पूरे पैसे देने को बोला, तो आरोपी अंडे का ठेला लगाने वाले विजय सिंह से गाली-गलौज करने लगे और वहां से चले गए।
कुछ देर बात तीनों कालू उर्फ अभिषेक, विनोद और विवेक तिवारी फिर विजय सिंह के अंडे के ठेले पर लौटकर आए और विजय सिंह के साथ मारपीट शुरू कर चाकू से हमला करने लगे। पति विजय सिंह को बचाने के लिए आगे आई पत्नी ने हिम्मत जुटाकर चाकू हाथ से पकड़ लिया। जिस्से विजय सिंह पत्नी की हथेली में गहरा जख्म हो गया। मदद के लिए दंपती ने शोर मचाया, तो तीनों आरोपी कालू उर्फ अभिषेक, विनोद और विवेक तिवारी वहां से भाग निकले। आराोपितों में से अभिषेक के खिलाफ पहले से भी केस दर्ज हैं। घटना शुक्रवार रात की है।घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपितों कालू उर्फ अभिषेक, विनोद और विवेक तिवारी की तलाश कर रही है। घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।