Mp03.in संवाददाता  भोपाल :

गौतम नगर में निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास मजदूरों के पीठे पर मामूली कहासुनी के बाद एक मजदूर की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। 

गौतम नगर थाना प्रभारी नरेंद्रसिंह ठाकुर ने बताया कि अटल अय्यूब नगर निवासी 50 वर्षीय नसीम पुत्र शेख सुलेमान पेशे से दिहाड़ी मजदूर था। रोजाना की तरह दिहाड़ी मजदूर 50 वर्षीय नसीम गुरुवार सुबह लगभग सात बजे निर्माणाधीन बस स्टैंड के पास मजदूरी मिलने की आस में गया था। सुबह लगभग आठ बजे वहां भानपुर निवासी अक्षय लोधी भी मजदूरों के पीठे पर पहुंचा था। आरोपी भानपुर निवासी अक्षय लोधी ने बिना किसी वजह के दिहाड़ी मजदूर 50 वर्षीय नसीम को गाली बकना शुरू कर दी। दिहाड़ी मजदूर 50 वर्षीय नसीम लगातार  आरोपी भानपुर निवासी अक्षय लोधी की हरकत की अनसुनी कर रहा था।इसी बीच तैश में आकर अक्षय ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर दिहाड़ी मजदूर 50 वर्षीय नसीम के सिर पर मार दिया। गंभीर चोट लगने के कारण दिहाड़ी मजदूर 50 वर्षीय नसीम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी भानपुर निवासी अक्षय लोधी को हिरासत में ले लिया है।पंचनामे के बाद दिहाड़ी मजदूर 50 वर्षीय नसीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।