Mp03.in संवाददाता  भोपाल :

बजरिया में नशीला पदार्थ पिलाकर पूर्वपरचित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।

बजरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय महिला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहती है। 27 वर्षीय महिला अपने पति से अलग होकर रहने लगी है। महिला एक होटल में काम करती है। पति से अलग होने के बाद महिला रिषी नाम के युवक के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच की दोस्ती जल्द ही प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई। युवक ने महिला को शादी करने का झांसा दिया तथा उसके साथ नजदीकियां बढ़ा लीं थीं । थोड़े दिन बाद ही महिला को पता चला युवक ने शादी का झूठा वादा किया है तथा वह पहले से ही शादीशुदा है। यह बात पता लगते ही महिला ने युवक से दूरी बनाते हुए बात करना बंद कर दी। शनिवार की देर रात महिला होटल से काम खत्म कर अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में रिषी कुशवाहा मिल गया। रिषी कुशवाहा ने महिला से साथ में चलने को कहा, उसने कहा कि उसे कुछ बात करनी है। महिला ने मना किया तो रिषी कुशवाहा ने पुराने प्रेम-प्रसंग की बात सबको बताकर बदनाम करने के की धमकी दी। महिला जब डर गई तो रिषी कुशवाहा उसे बजरिया इलाके में अपने घर पर ले गया। यहां पर रिषी कुशवाहा ने महिला को नशीला पदार्थ मिला हुआ पानी पीने के लिए दिया। पानी पीते ही महिला बेसुध होने लगी। महिला के नशे में आने के बाद रिषी कुशवाहा ने दुष्कर्म किया। थोड़ी देर रिषी का एक दोस्त भी वहां पर पहुंचा तथा उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।साथ ही वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कारण महिला डर गई । लेकिन रविवार रात महिला  थाने पहुंची तथा आरोपी रिषी कुशवाहा और उसके दोस्त की शिकायत कर दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 70 (1), 351 (3) तथा 3 (5) के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी रिषी व उसके दोस्त की तलाश शुरू कर दी है।