Mp03.in संवाददाता  भोपाल :

गोविंदपुरा में बंगाली माहल्ला विश्वकर्मा नगर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक बंगाली मोहल्ला विश्वकर्मा नगर निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय प्रियंका घरामी अपने परिवार के साथ रहती थी।  14 वर्षीय प्रियंका घरामी के पिता संजीव घरामी मूर्तिकार हैं और दुर्गा जी और गणेश जी की प्रतिमा बनाने का काम करते हैं।  आठवीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय प्रियंका घरामी के पिता मूर्तिकार संजीव घरामी इन दिनों काम के सिलसिले में बनारस गए हुए हैं। परिवार में मूर्तिकार संजीव की पत्नी और दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि प्रियंका एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी।शनिवार शाम करीब चार बजे 14 वर्षीय प्रियंका घरामी ने घर के बाहर बने बाथरूम में फांसी लगा ली। स्वजन ने जब आठवीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय प्रियंका घरामी को फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। आठवीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय प्रियंका घरामी को फंदे से उतारकर एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद 14 वर्षीय प्रियंका घरामी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मृतका आठवीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय प्रियंका घरामी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि आठवीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय प्रियंका घरामी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया ?