Mp03.in संवाददाता  भोपाल :

पिपलानी के आनंद नगर में बच्चों की अच्छी पढ़ाई और रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने वाली तीनों महिलाओं पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

पिपलानी पुलिस के अनुसार शिव नगर में रहने वाले धनवीर सिंह ठाकुर आनंद नगर चौकी के पास दुकान चलाते हैं। फरयादी धनवीर सिंह ठाकुर ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि महिला आरोपी मैरी बस्तवाल, मैरी मसीह एवं सुमन मसीह रविवार को शिवनगर बस्ती में घर-घर जाकर संपर्क कर बच्चों को अच्छी शिक्षा मुफ्त में दिलाने और लोगों को पैसों का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दे रही थीं। आरोपी महिलाओं के पास ईसाई धर्म का सहित्य और कुछ आपत्तिजनक साहित्य भी थे। तीनों आरोपी महिलाएँ रोग, बीमारी, परेशानी और आर्थिक तंगी से बचने के लिए ईसाई प्रार्थना करने का भी प्रलोभन दे रही थीं। इसके साथ ही ईसाई धर्म अपनाने पर प्रति परिवार 20 लाख रुपए देने का भी प्रलोभन दे रही थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्जकर हिरासत में लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।तीनों आरोपी महिलाएं भोपाल की रहने वाली हैं। आरोपी दो महिलाएं कुछ वर्ष पहले धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनी हैं।धनवीर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों महिलाओं मैरी बस्तवाल, मैरी मसीह एवं सुमन मसीह को हिरासत में ले लिया। आरोपी महिलाओं के पास से आपत्तिजनक साहित्य भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्जकर मामले में जांच शुरू कर दी है।