Mp03.in संवाददाता  भोपाल :

हमीदिया अस्पताल से हत्या आरोपित गर्भवती महिला कैदी रूटीन मेडिकल चेकअप के दौरान महिला प्रहरी को चकमा देकर यूरिन सैंपल के बहाने बाथरूम गई और हो गई फरार। 

जेल से मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जेल में बंद आरोपित 35 वर्षीय सलेहा पत्नी मुस्तफा को शनिवार सुबह चेकअप के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा था। जेल प्रहरी अनीता त्रिपाठी हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा को लेकर सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल पहुंची थी।जांच के दौरान सुबह 11:50 बजे डाक्टर ने हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा से यूरिन का सैंम्पल लाने को बोला। इसके लिए हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा बाथरूम में अंदर गई। ठीक उसी समय जेल प्रहरी भी बाथरूम चली गई। इस बीच मरीजों की भीड़ के बीच हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा वहां से भाग निकली।
जेल उपअधीक्षक सरोज मिश्रा ने बताया कि गर्भवती होने के कारण  हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा को 27 अप्रैल 2024 को विदिशा जेल से सेंट्रल जेल भोपाल भेजा था।  हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा पर हत्या का मामला विचाराधीन है। गर्भवती रहने के कारण  हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा को  समय-समय पर जांच के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा जाता था। क्योंकि महिला बंदियों को हथकड़ी भी नहीं लगाई जाती है। जिसके चलते हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा बाथरूम जाने के बाद मौका पाकर भाग निकली। फरार हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा की तलाश की जा रही है। कोहेफिजा पुलिस के साथ जेल की टीम भी महिला कैदी की तलाश कर रही है।

इसी बीच शूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हमीदिया अस्पताल से भागी गर्भवती महिला कैदी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर ली गई है। हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा हमीदिया अस्पताल से भागकर बस से कुरवाई पहुंच गई थी। परिजनों से मुलाकात करते ही पकड़ाई फरार हत्या आरोपित महिला कैदी सलेहा।