Mp03.in संवाददाता  भोपाल :

खजूरी सड़क थाना इलाके में भौंरी रेलवे ब्रिज के नीचे 15-16 मई की दरमियानी रात किन्नर ने अवैध ट्रेन वेंडर पर पत्थर से जानलेवा हमला कर आरोपी किन्नर फरार।

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक बैरागढ़ निवासी 50 वर्षीय अवैध ट्रेन वेंडर विनोद ट्रेन में अवैध रूप से खान-पान की सामग्री बेचता है। ट्रेनों में अवैध रूप से खान-पान की सामग्री बेचने के दौरान बैरागढ़ निवासी 50 वर्षीय विनोद की दोस्ती रेल यात्रियों से शगुन के नाम पर रुपये मांगने वाले किन्नर फरजान से हो गई थी। दोनों अवैध ट्रेन वेंडर विनोद और किन्नर फरजान अक्सर बैरागढ़ में भी साथ घूमते थे। 15 मई की रात को  अवैध ट्रेन वेंडर विनोद और किन्नर फरहान साथ में थे। रात करीब पौने तीन बजे  अवैध ट्रेन वेंडर विनोद, किन्नर फरजान के साथ अपने परिचित राजकुमार के आटो में बैठा। वे लोग आटो से भौंरी स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे पहुंचे। आटो चालक को सड़क पर छोड़ने के बाद फरजान और विनोद अंधेरे में चले गए थे। करीब चार बजे किन्नर फरजान आटो चालक राजकुमार के पास पहुंचा, तो आटो चालक राजकुमार ने विनोद के बारे में पूछा। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर आटो चालक राजकुमार को संदेह हुआ, तो आटो चालक राजकुमार ब्रिज के नीचे पहुंचा। वहां विनोद खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पास ही एक बड़ा पत्थर पड़ा था। आटो चालक राजकुमार ने विनोद को आटो से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच किन्नर फरजान वहां से फरार हो गया था। पता चला है कि फरार किन्नर फरजान उज्जैन का रहने वाला है।अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने किन्नर फरजान के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।