इंदौर से हेल्थ चेकअप कराकर लौट रहीं (एआईजी) की हार्ट अटैक से हुई मौत

Mp03.in संवाददाता भोपाल :
इंदौर से हेल्थ चेकअप कराकर लौट रही भोपाल में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) की हार्ट अटैक से मौत हो गई।। इंदौर से लौटते वक्त उनकी देवास के सोनकच्छ के पास तबीयत बिगड़ गई। उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भोपाल में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) प्रतिभा त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी इंदौर से हेल्थ चेकअप कराकर लौट रही थीं। इसी बीच एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी की देवास के सोनकच्छ के पास तबीयत बिगड़ गई। एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। प्रतिभा त्रिपाठी महिला सेल में पदस्थ थीं। वर्ष 2020 में प्रतिभा को कोरोना हुआ था। इसके बाद से ही एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कोरोना काल में ही एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी ने बच्चे को जन्म दिया था। लगातार मेडिकल लीव पर रहीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद अक्टूबर 2023 में एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी ने नौकरी ज्वाइन की थी। वे भोपाल में महिला सेल की एआईजी थीं। पिछले कुछ दिनों से दोबारा एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी का स्वास्थ्य खराब रहने लगा था, एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। मेडिकल चेकअप कराने शनिवार को एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी इंदौर गई थीं। एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी के पति डॉक्टर शिशिर पंडित दिल्ली में रहते हैं। वे मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। डॉक्टर शिशिर पंडित पत्नी का चेकअप कराने के लिए इंदौर आए हुए थे। डॉक्टर शिशिर पंडित सोमवार को पत्नी एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी को ड्रॉप करने भोपाल जा रहे थे। रास्ते में ही पत्नी एआईजी भोपाल प्रतिभा त्रिपाठी की तबीयत बिगड़ गई थी।