अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे आटो चालक पर रंजिशन दो युवकों ने छुरी से किया जानलेवा हमला

Mp03.in संवाददाता भोपाल :
ऐशबाग में अपने रिश्तेदारों के घर से ईद मिलने के बाद घर लौटते समय पुल पातरा पर पहले से घात लगा कर बैठे दो युवकों ने रंजिशन आटो चालक पर छुरी से किया जानलेवा हमला।
ऐशबाग पुलिस ने बताया कि गौतम नगर निवासी 19 वर्षीय साहिल आटो चालक है। गत दिवस आटो चालक 19 वर्षीय साहिल अपने रिश्तेदारों के घर से ईद मिलने के बाद घर लौटते समय पुल पातरा ऐशबाग के पास पहुंचा ही था तभी रास्ते में आटो चालक 19 वर्षीय साहिल को अनवर उर्फ गोलू व इरफान बच्चा मिल गए। दोनों हमलावरों ने आटो चालक 19 वर्षीय साहिल का रास्ता रोका तथा छुरी से हमला कर दिया। छुरी के पहले वार से आटो का कांच टूट गया। अनवर ने अगला वार आटो चालक 19 वर्षीय साहिल को जान से मारने की नीयत से किया।आटो चालक 19 वर्षीय साहिल ने वार से बचने की कोशिश की इसके बावजूद आटो चालक 19 वर्षीय साहिल का हाथ पर बुरी तरह से चोट लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी हमलावर अनवर व इरफान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती तौर पर हमले की वजह परिवारिक बताया जा रहा है। आरोपी हमलावर अनवर व इरफान आटो चालक 19 वर्षीय साहिल से पुरानी रंजिश रखता था। आरोपित भी आटो चालक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज कर आरोपी हमलावर अनवर व इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।