अवैध गैस रिफिलिंग के चलते टेंट-गोडाउन में लगी भीषण आग,जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर दमकल-गाड़ियाँ गोदाम तक पहुंचीं।

Mp03.in संवाददाता भोपाल :
बागसेवनिया के अरविंद विहार में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई।
भोपाल से भीषण आगजनी का मामला सामने आया है। मामला बागसेवनिया इलाके के अरविंद विहार इलाके का है। बताया जा रहा है कि बागसेवनिया के अरविंद विहार कॉलोनी में एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने इतना भीषण रूप धारण कर लिया कि पूरे इलाके में ही अफसरा तफरी मच गई। भीषण अग्निकांड में टेंट हाउस के गोदाम में रखे लगभग 20 से 25 सिलेंडरों में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं।आगजनी के बाद इलाके के लोगों ने टेंट हाउस गोडाउन संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि गोडाउन के भीतर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम भी किया जाता है। जिसका खामियाजा आज इतने बड़े हादसे के रूप में देखना पड़ रहा है। इधर, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम और दमकल वाहनों ने आग बुझाने की कोशिशें शुरु कर दी हैं।
आग की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गोडाउन से उठ रही आग की आग की लपटें का धुआं काफी दूर से भी दिखाई दे रहा है।हादसा कितना भीषण होगा कि धमाके के चलते गोडाउन पर लगा शेड उड़कर 50 फीट दूर जा गिरा। गोदाम के आसपास कई मकान और झुग्गियां बनी हैं। जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर दमकल-गाड़ियाँ गोदाम तक पहुंचीं।बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।