Mp03.in संवाददाता  भोपाल :

 टीटी नगर के बाणगंगा में हिस्ट्री सीटर की बेवा और तीन साल की मासूम बच्ची की माँ ने बदनामी से तंग आकर खुदखुशी कर ली। 

 टीटी नगर पुलिस के मुताबिक हिस्ट्री सीटर शादाब खान की बेवा बाणगंगा टीटी नगर निवासी २२ वर्षीय आशिया खान ने सुसाइड कर लिया। २२ वर्षीय आशिया खान की शादी 2020 में हुई थी।२२ वर्षीय आशिया खान की तीन साल की मासूम बेटी भी है। 3 साल पहले २२ वर्षीय आशिया खान की के पति हिस्ट्री सीट शादाब खान की हत्या कर दी गई थी। परिवार वालों ने बताया कि सुनील नाम का एक लड़का हिस्ट्री सीटर शादाब खान की बेवा २२ वर्षीय आशिया खान को परेशान कर रहा था। आरोपी सुनील अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। जब आशिया की दूसरी शादी तय करने की बारी आई तो आरोपी सुनील ने एडिटेड फोटो वायरल कर दिए थे।इसी बीच उसने एक महिला की फोटो को एडिट करके उसके रिश्तेदारों को भेज दिया। जिसकी शिकायत टीटी नगर थाने और साइबर क्राइम तक की गई थी।

 इसी तनाव के चलते आशिया ने सुसाइड कर लिया।आशिया के पति शादाब खान भोपाल का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। शादाब के खिलाफ पहले से कई थानों में शिकायत दर्ज थी। 3 साल पहले जब  हिस्ट्री सीटर शादाब खान की पत्नी आशिया प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी, ठीक उसी दिन गौतम नगर इलाके में सरेआम हिस्ट्री सीटर शादाब खान का गला काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में  हिस्ट्री सीटर शादाब खान के दोस्त नदीम को आरोपी बनाया गया था ।उसी दिन आशिया ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी ने उसी दिन जन्म लिया था। जिस दिन शादाब का मर्डर हुआ था।शादाब की हत्या के बाद आशिया अपने मायके में रहने आ गई थी। इसी दौरान सुनील नाम का कोई लड़का २२ वर्षीय आशिया खान के संपर्क में आया। वह आशिया को अपने साथ रखना चाहता था। लेकिन २२ वर्षीय आशिया खान के परिवार वालों ने आशिया के लिए रिश्ते की तलाश शुरू कर दी थी। बताया गया है कि सऊदी अरब के एक लड़के से रिश्ता फाइनल होने वाला था। तभी सुनील ने आशिया के एडिटेड फोटो वायरल कर दिए। इसी के बाद आशिया ने आत्मघाती कदम उठाया। मृतिका आशिया के परिवार वालों ने बताया है कि, सुनील मृतिका आशिया को लगातार परेशान कर रहा था। हँलांकि पुलिस ने मर्ग कायम  कर अपनी विवेचना शुरू कर दी है।