किसान-आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे 50 किसानों को हिरासत में लिया गया

Mp03.in संवाददाता भोपाल :
भोपाल में बेंगलुरु से नई दिल्ली जाने वाली कनार्टक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे करीब 50 किसानों को रविवार रात ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे करीब 50 किसानों को रविवार रात ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया।किसान नेता शिव कुमार शर्मा उर्फ कक्काजी को दिल्ली जाने से रोकने के बाद अब ट्रेनों से दिल्ली जा रहे किसानों को भी रोका जा रहा है। बेंगलुरु से नई दिल्ली जाने वाली कनार्टक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे करीब 50 लोगों को रविवार रात भोपाल में ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। वहीं हिरासत में ले लिए गए अधिकतर किसान नर्मदापुरम, रायसेन और इटारसी के किसान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी को अज्ञात स्थल पर एक मैरिज हाल में रखा गया है।हिरासत में ले लिए गए अधिकतर किसानों में एक किसान नेता की पत्नी के घायल होने भी की जानकारी मिली है।
वहीं संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं।13 फरवरी को दिल्ली में प्रदर्शन काआह्वान है। इसमें शामिल होने को लेकर ही किसान दिल्ली जा रहे थे। वहीँ दिल्ली जाने से रोके जाने के बाद किसान नेता शिव कुमार शर्मा ने भी कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है और अभद्रता भी की जा रही है। बता दें कि किसान नेता शिव कुमार शर्मा को रविवार को दोपहर तीन बजे भोपाल के नजदीक 11 मील चौराहे स्थित घर से हिरासत में लिया गया था और डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा गया था। किसान नेता शिव कुमार शर्मा फिलहाल अपने घर पर ही हैं। फिलहाल मामले में पुलिस का कोई अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। पुलिस का सिर्फ इतना ही कहना है कि दिल्ली जा रहे लोगों की निगरानी की जा रही है।