रिटायर एडीजी त्रिपाठी का निधन, पूर्ण सम्मान से अंतिम संस्कार
Share on social media
डीजीपी जौहरी ने सेवानिवृत्त एडीजी आरके त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया
पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, पूर्ण सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार
mp03.in भोपाल,
डीजीपी विवेक जौहरी ने सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्वर्गीय आर के त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें। मालूम हाेकि स्वर्गीय त्रिपाठी का शुक्रवार को निधन हो गया था।
पूर्ण सम्मान से हुई अंतिम विदाई
डीजीपी जौहरी शनिवार को वैशाली नगर स्थित स्वर्गीय त्रिपाठी के निवास पहुंचे। जहां उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम वेला में नियमानुसार गार्ड ऑफ आनर भी पुलिस बल द्वारा दिया गया। इस अवसर पर आईजी एसके सक्सेना, कमांडेंट सातवीं बटालियन शशिकांत शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि
अर्पित की
