आईपीएस संजीव कुमार सिंह का देहांत
mp03.in संवाददाता भोपाल
अखिल पुलिस सेवा (आईपीएस) बैच 1987 बैच के मप्र कॉडर के अफसर संजीव कुमार सिंह का शुक्रवार को देहांत हो गया। गुढगांव के वेंदाता अस्पताल में श्री सिंह का कई दिनों से इलाज चल रहा था। डेंगू की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए श्री सिंह का देहांत ब्रेन हेमरेज से हुआ है।
जानकारी के अनुसार डेंगू की बीमारी से ग्रस्ति होने के बाद श्री सिंह को गुढगांव के वेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि बिस्तर से गिरने के बाद उनके सिर में ब्लड क्लाटिंग हो गई थी। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ना शुरु हो गई थी। ब्लड क्लाटिंग के चलते डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन भी टालना पड़ा था। शुक्रवार को उन्हें लाइफ सेविंग सिस्टम में रखा गया था, जिसके कुछ घंटो बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
भोपाल में एसपी और आईजी रहे
संजीव कुमार सिंह भोपाल जिले के पुलिस कप्तान और आईजी भी रहे हैं। दोनों ही कार्यकाल उनका बेहद संजीदा रहा। लोग उन्हें उनके कार्यकाल के लिए आज भी याद करते हैं। इंटेलीजेंस के बाद संजीव कुमार सिंह दिल्ली एनआईए में भी पदस्थ रहे।
मुख्यमंत्री और डीजीपी ने दी श्रद्धांजलि
श्री सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर प्रदेश के पुलिस मुखिया वीके जौहरी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री सिंह के परिवार को इस दुखी की घड़ी में ढांढस बंधाते हुए उन्हें इस दुखक को सहन करने की ईश्वर से शक्ति प्रदान करने को कहा।