पॅब में मुलाकात, शादी का झांसा देकर दो बच्चों की मां से होटल में ज्यादती !

mp03.in संवाददाता भोपाल
शादी का झांसा देकर होटल में पति से अलग रह रही दो बच्चों की मां से शारीरिक संबंध बनाने वाले जबलपुर के युवक के खिलाफ हबीबगंज पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार बागसेवनिया निवासी 29 वर्षीय महिला प्रायवेट काम करती है। महिला के दो बच्चे हैं। वर्ष 2017 से वह अपने पति से अलग रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2021 में एमपी नगर स्थित एक पब में उसकी मुलाकात जबलपुर निवासी करण सिंह राजपूत से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वह अक्सर मिलने और बातचीत करने लगे। नवंबर 2021 में करण सिंह ने महिला को हबीबगंज इलाके में स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला जब उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो दिसंबर 2021 में वह उसे लेकर इंदौर पहुंचा और एक संस्था के कार्यालय पहुंचकर शादी भी कर प्रमाण पत्र भी बना लिया। हालांकि बाद में पता चला कि यह प्रमाण पत्र फर्जी है। पिछले महीने 11 अप्रैल के बाद से करण सिंह अचानक गायब हो गया। उसने अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए। काफी प्रयास करने के बाद भी जब करण सिंह से संपर्क नहीं हुआ पीड़िता ने थाने जाकर उसके खिलाफ शिकायत कर दी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।