वारदात की नीयत से घूम रहा जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

mp03.in संवाददाता भोपाल
वारदात की नीयत से घूम रहे जिला बदमाश को क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के खिलाफ जिलाबदर के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है। क्राइम ब्रांच के अनुसार मराठी मोहल्ला, ऐशबाग निवासी छोटू उर्फ दामोदर पाटिल पिता यशवंत राव पाटिल (26) के खिलाफ एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। इसलिए पुलिस प्रशासन ने उसे कुछ समय पहले जिलाबदर किया था। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश वारदात करने के इरादे से घर के पास घुम रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।