तीन बेटियों समेत दंपत्ति की हत्या !

तीन बेटियों समेत दंपत्ति की हत्या !
mp03.in प्रयागराज/ऐश्वर्य पांडे 
शुक्रवार देर रात प्रयागराज के नवाबगंज इलाके के खागलपुर गांव में  में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। मकान के अंदर महिला और उसकी  3 बेटियों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। जबकि महिला के पति का शव आंगन के जाल से फांसी पर लटका मिला। मृतकों की शिनाख्त पति राहुल तिवारी (42), पत्नी प्रीति (38) और तीन बेटी माही, पीहू और पोहू के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और 3 बेटियों की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, मृतक राहुल की बहन का आरोप है कि उसका ससुराल वालों से काफी विवाद चल रहा है। ससुराल वालों ने ही हत्या को अंजाम दिया है।
दो पन्ने का मिला सुसाइड नोट
SSP अजय कुमार ने कहा कि घर से दो पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्हें घटना का कारण बताया है। साथ ही ससुराल पक्ष से मकान और खेत का विवाद भी बताया है। ससुराल पक्ष और उनसे संबंधित लोगों के नाम भी लिखे हैं। इस पूरे प्रकरण में मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर चार लोगों को नामजद किया गया है।
और एक छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल के बड़े भाई विवेक ने बताया कि राहुल 8-10 सालों से ससुराल में रहता था। वहां उसने जमीन खरीदकर घर भी बनवाया। उसके 4 साले हैं। घर बनवाने के कुछ समय बाद ससुराल वालों से झगड़ा होने लगा। परेशान होकर राहुल खागलपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। पुलिस ने राहुल के सालों और किराए पर साथ में रह रहे एक छात्र को हिरासत में लिया है। छात्र वारदात वाली रात घर में नहीं था, निमंत्रण में कहीं गया था। राहुल परिवार के साथ रिटायर्ड फौजी के मकान में दो महीने से रह रहा था।
जांच के लिए 7 टीमें बनाई गईं
ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के कहा कि शासन और DGP की तरफ से यही निर्देश मिले हैं कि ADG प्रयागराज जोन की देखरेख में मामले की जांच की जाएगी। जांच के लिए STF की भी मदद ली जाएगी। SSP अजय कुमार ने कहा कि राहुल ने हत्या कर खुद फांसी लगा ली या किसी और ने पांचों की हत्या की है, इन सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है। कुल 7 टीमें तफ्तीश के लिए बनाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थितियां साफ हो जाएंगी।
सीएम ने लिया संज्ञान 
पांच लोगों की हत्या की जानकारी मिलने पर CM योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। CM ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पांच महीने पहले 4 लोगों की हुई थी हत्या
प्रयागराज में करीब पांच महीने पहले एक ही परिवार के चार लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया गया था। मृतकों में पति (50), पत्नी (45), 17 साल की बेटी और 10 साल का बेटा शामिल थे। घटना फाफामऊ थाना क्षेत्र के मोहनगंज फुलवरिया क्षेत्र की थी। शवों से बदबू उठी तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घर का मेन गेट भी टूटा था। मां-बेटी के कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *