संदिग्ध परिस्थितों में 40 फीट नीचे गिरे युवक की मौत

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
शाहजहांनबााद इलाके में मकान की बालकनी खड़ा युवक संदिग्ध परिस्थितयों में लड़खड़ा कर फीट नीचे गिर गया, गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शाजहानाबाद पुलिस के अनुसार वाजपेयी नगर निवासी महेश करोली पिता हरशीलाल (28) पुताई का काम करता था। गुरुवार दोपहर वह घर में स्थित बालकनी पर खड़ा हुआ था, एकाएक लड़खडाकर वह 40 फीट ऊचांई से नीचे गिर गया था। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेज दिया।
सेना के रिटायर्डकर्मी समेत चार ने फांसी लगाई
अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार प्रगति नगर निवासी 49 वर्षीय शंकर मरगधे आर्मी से रिटायर्ड कर्मचारी थे। गुरुवार शम उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, कोलार के गेंहूखेड़ा निवासी 35 वर्षीय राजेश चौहान साफ-सफाई का काम करता था। कुछ समय पहले वह सड़क हादसे में घायल हो गया था, और पैरों में फ्रेक्चर था। इसको लेकर वह डिप्रेशन में आ गया था। गुरुवार को उसने फांसी लगा ली। इससे पहले भी वह सुसाइड की कोशिश कर चुका था। इधर हनुमानगंज निवासी 31 अफरोज खान घर में फांसी पर झूल गए थे। इसके अलावा गुनगा के ग्राम बुधोर में रहने वाले 22 वर्षीय पर्वत सिंह फांसी पर झूल गया। इस मामले में भी कारणों का पता नहीं चल सका है।
दो दिन बाद में मिली नदी में बहे युवक की लाश
नजीराबाद पुलिस के मुताबिक प्रकाश भोई पिता भागीरथ (32) ग्राम बांदीखेड़ी में रहता था। दो दिन पहले जब भारी बारिश के चलते वह नदी में नहाते समय बह गया था। दो दिन तक तलाशने के बाद उसकी लाश सवा किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिली। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
ईटखेडी पुलिस ने बताया कि ज्ञान सिंह अहिरवार पिता जयराम अहिरवार (98) ग्राम गोलखेड़ी में रहते थे। कल शाम वह पैदल गांव में कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।