कूलर से करंट लगने से युवक की मौत

mp03.in संवाददाता भोपाल
बजरिया इलाके अचानक गिरे कुलर को वापस रखते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि पिपलानी इलाके में शराब के नशे में छत से गिरकर घ्नायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बजरिया पुलिस के अनुसार के अनुसार गरम गड्डा निवासी रिजवान खान पुत्र मुन्ने खान (20) बुधवार रात परिवार के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान कमरे में टेबिल पर रखा हुआ रखा हुआ कूलर चलते-चलते अचानक ही गिर गया। कूलर बंद होने से रिजवान की नींद खुल गई। उठकर नीचे गिरे कुलर को रिजवान उठाकर वापस टेबल पर रखने लगा। इसी दौरान कूलर की खुली हुई तार से उसे करंट लग गया। करंट का झटका लगते ही वह दूर जाकर गिरा। आवाज सुनकर कमरे में सो रहे अन्य लोग जाग गए। रिजवान को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
छत से गिरने से मौत
पिपलानी पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय संदीप चौहान शराब पीने का आदी था। बुधवार रात करीब दस बजे वह शराब के नशे में ही छत पर किसी काम से गया था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तड़के करीब पौने चार बजे उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में बताया गया कि गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।