युवक ने फांसी लगाई, गिरने से पुताईकर्मी की मौत

mp03.in संवाददाता भोपाल
पिपलानी इलाके में शुक्रवार सुबह एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि बैरसिया में पुताई करते समय गिरने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पिपलानी पुलिस के अनुसार चांदमारी झुग्गी निवासी 22 वर्षीय शुभम यादव मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उसने अपने घर में फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जबकि बैरसिया निवासी 45 वर्षीय प्रकाश वंशकार शुक्रवार को एक मकान में पुताई कर रहा था। इसी दौरान गिरने से मौत हो गई। वह कैसे गिरा, इसका खुलासा नहीं हो सका है। इसके अलावा एमपी नगर में मैदा मील के पास रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अब पुलिस उसकी शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है।