निकाह से इंकार करने पर विधवा को चाकू मारा

mp03.in संवाददाता भोपाल
निकाह से इंकार करने पर गुस्साया बदमाश नशे में धुत होकर घर में जाकर विधवा महिला पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक तिजारन वाली गली, चर्च रोड निवासी शबाना उर्फ गुड़िया (30) सिलाई का काम करती है उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद से ही रफीक उस पर निकाह करने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसने इंकार कर दिया था। शराब के नशे में धुत होकर रफीक शुक्रवार शाम महिला के घर पहुंचा। जहां उसने महिला पर निकाह के लिए दोबारा दबाव बनाया। महिला ने उसकी बात मानने से साफ इंकार कर दिया, गुस्साए रफीक ने गाली गलौच कर महिला के पेट में चाकू से वार कर दिया महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए तो बदमाश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक होना बताई जा रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।