कपडे़ सुखाते समय बेकाबू होकर पिलर पर गिरी महिला के पेट में धुसा सरिया, मौत

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
गांधी नगर इलाके में शनिवार शाम कपडे़ सुखाने के लिए तार पर डालते वक्त अनियंत्रित होकर पिलर पर गिरी महिला के पेट में सरिया आर-पार हो गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार संस्कृति सिटी के समीप विष्णु नगर बस्ती निवासी गुलशन बी पत्नी अलताफ (26) घरेलू काम करती थी, जबकि पति अलताफ प्रायवेट काम करता है। शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे गुलशन बी कपड़े धोने के बाद सुखाने पहुंची थी। इस दौरान वह तार पर पहले डाले गए कपड़ों को निकाल रही थी। कपड़ा फंसने के कारण गुलशन बी ने जोर लगाया तो उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह बाउंड्री वॉल की पिलर के सरिया पर गिर गई। सरिया सीधे उनके पेट में घुसकर आरपास हो गया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों ने भी किसी प्रकार के आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।