हिंदूस्तान को ओलिंपिक में मैडल दिलाने वाले विवेक सागर बनें डीएसपी !

mp03.in संवाददाता भोपाल
3 अक्टूबर 2021 को टोक्यो ओलिंपिक में भारत को हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल दिलवाने वाले एमपी के विवेक सागर ने रविवार को DSP पद पर जॉइन कर लिया है। उनकी डीएसपी पद पर नियुक्ति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वादे और गृह विभाग के जारी आदेश के बाद हुई है।
जानकारी के अनुसार रविवार को विवेक सागर ने खाकी वर्दी में पुलिस हेडक्वार्टर (PHQ) पहुंचे। जहां डीआईजी इरशाद वली, भोपाल आरआई सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने विवेक की डीएसपी पद पर जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी करवाई। ज्वाइनिंग के बाद जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी के लिए विवेक बेंगलुरु के लिए रवाना हुए।
फिलहाल एक स्टार लगा
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी बनें विवेक को एक स्टार लगाया गया है। उनकी परिवीक्षा अवधि पूरी होने के 2 साल बाद उनकी वर्दी पर दो तीन स्टार और लगेंगे। जिसके बाद उनकी वर्दी पर तीन स्टार होंगे।