घूरने को लेकर हुए विवाद के बीच पीड़िता से फिर छेड़छाड़ !

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल।
बागसेवनिया की रहवासी परिसर में सहेलियों के साथ टहल रही इंजीनियरिंग छात्रा को घूरने को लेकर युवकों से विवाद हो गया। इसी दौरान पीड़िता के साथ एक आरोपी युवक ने छेड़छाड़ कर दी।
इसके बाद आरोपी युवक मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर फरार हो गए।
बागसेवनिया पुलिस के अनुसार मूलत: टीकमगढ़ की रहने वाली 22 वर्षीय युवती सुरेंद्र पैलेस के पास ही अन्य युवतियों के साथ किराए के मकान में रहती है। युवती एक कालेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे छात्रा अपनी सहलियों के साथ सुरेंद्र पैलेस के सामने वह टहल रही थी, इसी दौरान वहां एक-एक कर कई युवक एकत्रित हो गए। उक्त युवक भी उसी इलाके में किराए से रहने वाले हैं, जोकि अलग-अलग कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। एकत्रित हुए युवकों में से एक युवक बार-बार छात्रा को घूर रहा था। छात्रा ने आपत्ति जताते हुए उसे घूरकर देखने से मना किया। जिसपर युवक उसपर गलत आरोप लगाने की बात पर बहस करने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने और विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान युवकों में से एक ने दोबारा पीड़िता को छेड़ दिया।भीड़ भाड़ ज्यादा होने पर छात्रा यह नहीं देख पाई कि किसने उसके साथ छेड़छाड़ की है। लड़कियों ने तत्काल सूचना देकर बागसेवनिया पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस को आता देख आरोपी युवक एक-एक कार भाग निकले। पुलिस पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाले युवक की तलाश कर रही है।
तीन मनचलों ने किशोरी को छेड़ा
गुनगा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ तीन परिचित युवकों ने पीछा कर अश्लील छेड़छाड़ कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी अरबाज, जाहिर और इनाम नाम के युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारने की धमकी भी दी है। इतना ही नहीं आरोपी इसके पहले भी कई बाद बच्ची पर अश्लील कमेंट्स कर चुके हैं। पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।