mp03.in संवाददाता भोपाल
पत्नी के मायके चले जाने से दुखी होकर रातीबढ़ इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार हरिनगर कॉलोनी नीलबड़ निवासी लक्की साल्वे(22) घरों में पुताई का काम करता था और अपनी मां और भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके पिता की मौत हो चुकी है।कल उसने अपने घर में पंखे से दुपट्टे का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। शाम करीब साढ़े चार बजे भाई के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। भाई ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला है कि लक्की की शादी दो साल पहले हुई थी। लेकिन उसकी पत्नी जल्द ही उसे छोड़कर मायके जाकर रहने लगी थी। इसके बाद से वह दुखी रहने लगा था और डिप्रेशन का शिकार हो गया था। पुलिस का मनना है कि पत्नी की जुदाई से दुखी होकर युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इलेक्ट्रिशियन ने फांसी लगाकर जान दी
टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार प्रियदर्शनी नगर निवासी करण बाबस्कर(28) इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अकेला ही रहता था। कल रात करीब साढ़े ग्यायरह बजे तक उसने मैनिट के पास रहने वाली अपनी बुआ से बातें की, उस वक्त वह शराब के नशे में था। इसके बाद वह सोने चला गया। सुबह बुआ ने दोबारा उसके मोबाइल पर कॉल किया तो उसने कॉल अटेंड नहीं किया। इस पर बुआ ने अपने बेटे और भांजे को करण को देखने भेजा। जहां पर वह मकान के पिछले हिस्से में आम के पेड़ से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के करणों का खुलासा नहीं हो सका है।
सांप के काटने से युवक की मौत-
बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक पिपलियापेंदे खां निवासी धर्मेंद्र बालमिक पुत्र बंशीलाल(45)प्राइवेट काम करता था। कल रात उसे घर में सांप ने डस लिया। घटना के तुरंत बाद उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कामय कर शव पीएम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है।