पत्नी और बच्चों के मायके जाने से दुखी युवक ने फांसी लगाकर जान दी

mp03.in संवाददाता भोपाल
कोलार इलाके में पारिवारिक विवाद में पत्नी के मायके चले जाने से दुखी व्यक्ति ने शुक्रवार दोपहर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
कोलार पुलिस के अनुसार सर्वधर्म सी सेक्टर निवासी 32 वर्षीय कमलेश चौहान पिता हरप्रसाद चौहान मूलत: सागर का निवासी था और भोपाल में पुताई के ठेके लेता था। पिछले दिनों मृतक के पिता ने उसके घर के पास ही एक अन्य मकान बना लिया था, जिसमें वह छोटे भाई दिनेश के साथ रहने लगे थे। मृतक कर पत्नी आपसी विवाद के चलते करीब 6 माह से अपने तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। कई बार समझाने और मनाने पर भी पत्नी आने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर कमलेश परेशान रहता था।
कई बार मनाने पर भी नहीं मानी
मृतक के भाई दिनेश ने पुलिस को बताया कि कई बार भाई भाभी को मनाने के लिए गए थे। हालांकि वह लौटने को तैयार नहीं थी, इसी से भाई डिप्रेशन में रहते थे। संभवत: इसी कारण उसने फांसी लगाकर जान दी है।
पानी भरने से हुआ था नुकसान
पिछले दिनों आई भीषण बाड़ के दौरान मृतक के घर और उसेक पिता के मकान में पानी भरने के कारण काफी नुकसान हुआ था। पुलिस का कहना है कि मृतक की आर्थिक हालत बहतर थी, विगत वर्ष उसने विदिशा रोड पर भी एक प्लॉट खरीदा था। इतना ही नहीं मृतक के परिवारजनों के करीब चार मकान उसके घर के आस पास ही थे।
– बीमारी से किशोरी की मौत
शाहपुरा थाना इलाके में स्थित आम नगर निवासी लक्ष्मी पिता दीनदयाल चौहान (11)की शुक्रवार रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका का आधा शरीर जन्म से ही पेरालाइज्ड था। इसी के साथ उसे फीट भी आते थे। लडक़ी के शरीर का विकास भी नहीं हो रहा था। वह खाना नहीं खा पाती थी, जोकि सिर्फ दूध पीकर बीते ग्यारह सालों से जीवित थी।