आग झुलसी महिला समेत दो लोगों की मौत

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल।
कमला नगर इलाके में गत दस दिन पूर्व आग से गंभीर रूप से झुलसे युवक ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जबकि कोहेफिजा इलाके में आठ दिन पहले खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार कमला नगर निवासी रवि मंडल पुत्र बृजलाल मंडल (35) गत 8 फरवरी को आग से झुलस गया था। आग तापते समय उसके साथ यह हादसा हुआ था। जिसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां शुक्रवार को रवि ने दम तोड़ दिया। जबकि कोहेफिजा निवासी रानी विश्कर्मा (32) घर में खाना बनाते समय 10 फरवरी को स्टोव की आग में झुलस गई थी। जिसने इलाज के दौरान शुक्रवार रात दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों ही मामलों की पड़ताल में जुटी है।