पतियों की प्रताड़ना तंग दो विवाहिता ने फांसी लगाई
mp03.in संवाददाता भोपाल
गोविंदपुरा और बिलखिरिया इलाके में दो विवाहिताओं ने अपने पतियों की प्रताड़नाओं से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों ही मामलों में पतियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।
गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार बरखेड़ा पठानी निवासी रजनी रजक पति वीरेंद्र रजक (30) ने 13 सितंबर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया था कि शादी के बाद से महिला का पति उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित कर परेशान करता था। जिससे परेशान होकर उसने सुसाइड किया है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति वीरेंद्र रजक पर मामला दर्ज किया। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इधर बिलखिरिया पुलिस के अनुसार छावनी पठार निवासी वर्षा चौधरी पति अमित चौधरी (20) ने 20 अगस्त को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। शादी में दहेज देने के बाद भी पति दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहा था। इस मामले मे पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।