बेटी के ससुराल में पिता को गोली मारने वाले उसके देवर के दो साले गिरफ्तार

mp03.in संवाददाता भोपाल
बेटी के ससुराल आए पिता को गाेली मारने वाले महिला के देवर के दो सालो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस केअनुसार टीला जमालपुरा निवासी ले अफजल आहत (65) की बेटी मुमताज का अहाता मनकशा, ऐशबाग में ससुराल है। बेटी मुमताज का बुधवार को देवर गुफरान से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। जानकारी लगने पर अफजल विवाद सुलझाने के इरादे से बेटी के घर पहुंचे थे। घर पर गुफरान नहीं मिला। लेकिन विवाद की जानकारी मिलने पर गुफरान के शाहजहांनाबाद में रहने वाले साले फैजान उर्फ भूरा, फैजल, चांद खान पहुंच गए। अफजल, बेटी के देवर के सालों से विवाद सुलझाने को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच, फैजल ने पिस्टल निकालकर उन पर फायर कर दिया। गोली अफजल के घुटने के पास लगी। गंभीर हालत में उन्हें परिजन हमीदिया लेकर पहुंचे। पुलिस ने देर रात में ही फैजान और चांद को रात में ही गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मौका पाकर फैजान उर्फ भूरा फरार हो गया। पुलिस अब उसे पकड़ने के लिए छापेमार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी शाम तक पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।