मनचले की छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला ने दी थी जान !

mp03.in संवाददाता भोपाल
गौतम नगर इलाके में बीते माह ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने वाली महिला एक मनचले की छेड़खानियों से परेशान थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अटल अयूब नगर निवासी द्रोपति बाई (25) शादीशुदा थी। उसके बच्चे भी हैं। बीती 8 फरवरी की दोपहर उसने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी थी। जांच में सामने आया कि महिला के पड़ोस में रहने वाला गोलू उर्फ गुल्ला उर्फ अरूण उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता था। महिला उसे कई बार समझाइश भी दे चुकी थी, लेकिन वह अपनी हरकते लगातार करता जा रहा था। इसको लेकर वह डिप्रेशन में आई थी, और उसी के चलते उसने यह कदम उठाया। महिला ने परिजनों ने भी युवक पर आरोप लगाते हुए अपने बयान दर्ज कराए थे। महिला के सुसाइड करने के बाद से आरोपी युवक फरार चल रहा था। पुलिस ने देर रात में उसे गिरफ्तार भी कर लिया।