तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पत्नी की मौत

mp03.in संवाददाता भोपाल
बैरसिया इलाके में रविवार रात एक अज्ञात तेजरफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पति को गंभीर चोट आई हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बैरसिया पुलिस के अनुसार विनोद जाटव अपनी 23 वर्षीय पत्नी ज्योति जाटव के साथ रविवार को कहीं गया हुआ था। रात करीब पौने आठ बजे वह पत्नी ज्योति जाटव के साथ वापस घर जा रहा था,। ग्राम भूरी पठार जोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को चपेट में ले लिया। वारदात के बाद आरोपी कार सवार फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जोकि घायल दंपत्ति को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद आरोपी कार सवार की तलाश शुरु कर दी है।