ससुराल से दस दिन पहले घर लौटी नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

mp03.in संवाददाता भोपाल
बागसेवनिया में ससुराल से दस दिन पहले मायके आई नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोके पर सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बागसेवनिया निवासी श्रुति दाहिमा (23) की 2019 में होशंगाबाद निवासी अभिषेक से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिजनों के खिलाफ जाकर शादी की थी। करीब दस दिन पहले ही वह अपने मायके लौटी थी। गुरुवार रात महिला ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
नशे में युवक ने फांसी लगाई
कोलार के प्रियंका नगर में रहने वाली 40 वर्षीय शंभू राजपूत ने शराब के नशे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शव पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।