परिवार से अलग रहे रहे अधेड़ृ की कमरे में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले अधेड़ की रविवार दोपहर किराये के कमरे में लाश मिली है। वह नशा करने का आदी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरुवार कर दी है।
अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार प्रकाश सोनी पुत्र स्व. विश्वेश्वर राम सोनी (56) पैलेस आर्चेड कोलार रोड का रहने वाला है। वह गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। वर्षों से उसे शराब पीने की आदत है। आए दिन शराब पीकर घर आने और पत्नी-बच्चों से विवाद करने के कारण कुछ साल पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। बच्चे बड़े हुए तो वे भी शराब की लत से तंग आ गए। ऐसे में प्रकाश अपने बच्चों से अलग अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित सुभाष कॉलोनी में रहने लगे। शनिवार रात खाना खाकर सोए थे। रविवार सुबह उनके मकान मालिक अशोका धाकड़ ने देखा तो सोनी का कमरा बंद था। दोपहर तीन बजे के बाद तक जब प्रकाश सोनी बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक ने जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मरच्यूरी में रखवा दिया। सोमवार को मृतक के दो भाई थाने पहुंचे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
————
पुलिस ने जिलाबदर बिल्ली को गिरफ्तार किया
ईटखेड़ी पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात बदमाश सलमान उर्फ बिल्ली को इस्लाम नगर स्थित उसी के मोहल्ले गिरफ्तार किया है। आरोपी को पिछले दिनों जिलाबदर किया गया था। इसके बाद भी वह छुप कर घर में ही जिलाबदर की अवधी को गुजारने का प्रयास कर रहा था। रविवार शाम वह किसी कार्य से बाहर निकला था। तभी मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रासूका की कार्रवाई की है।