सिरफिरे आशिक ने दूसरे युवक के साथ जा रही युवती को टक्कर मारकर की हत्या की कोशिश

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
रविंद्र भवन के सामने रविवार की रात एक तरफा प्यार करने वाले आशिक ने ने युवती को अन्य युवक के साथ स्कूटर पर घुमता देख अपनी कार से टक्कर मार दी। हादसे में युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
श्यामला हिल्स टीआई हाकम सिंह पंवार के अनुसार विजय नगर,लालघाटी निवासी राशि पुत्री प्रवीण भारद्वाज (24) निजी कॉलेज की छात्रा है। कोटरा निवासी सोम्य सारस्वत से उसकी समाज के एक कार्यक्रम में करीब डेढ़ साल पहले मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों कॉल पर बातचीत करने लगे। राशि उसे महज एक अच्छा दोस्त मानती थी, लेकिन सोम्य उसे एक तरफा प्यार करता था। जिसके चलते वह उसपर बात-बात पर हक जताता था। उसके कहीं आने-जाने पर रोक-टोक भी करता था। इसी से नाराज होकर राशि ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था। रविवार रात करीब आठ बजे राशि अपने दोस्त क्षितिज भौमिक के साथ बोट क्लब पर घूमने गई थी। जिसे देखने के बाद सोम्य ने उसे काॅल किया, लेकिन राशि ने नहीं उठाया। जिसपर गुस्साए सोम्य ने उसका पीछा किया और रविंद्र भवन के पास में रोक लिया। जहां सोम्य की राशि व क्षितिज से जमकर बहसबाजी हुई। इसके बाद राशि दो पहिया वाहन में क्षितिज के पीछे बैठकर जाने लगी। सोम्य ने अपनी कार से राशि और क्षितिज को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राशि को सिर, हाथ व पांव में गंभीर चोट आई हैं। जबकि क्षितिज भी जख्मी हो गया। दोनों का हमीदिया में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी सोम्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।