निर्माणाधीन बिल्ड़िग में महिला को अकेला पाकर मजदूर ने किया रैप, हफ्ते भर बाद एफआईआर !

mp03.in संवाददाता भोपाल
साइट पर साथ काम करने वाली महिला मजदूर को अकेला पाकर मजदूर युवक ने उसके साथ जबरिया ज्यादती की। हफ्तेभर पहले हुई इस घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी, जिसके बाद थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पुलिस अनुसार कोलार निवासी 32 वर्षीया महिला शाहपुरा इलाके की एक बहूमंजिला इमारत में मजदूरी कर रही है। उसका पति भी पिछले कई दिनों से इसी इमारत में मजदूरी करता था। इसी जगह सुनील जाटव भी मजदूरी का काम करता है। 26 फरवरी को सुनील जाटव और महिला तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे, जबकि महिला का पति दूसरी साइट पर काम करने गया था। दोपहर के समय काम कर रहे सभी मजदूर जब खाना खाने के लिए चले गए, महिला को अकेला पाकर सुनील ने रोक लिया। इसके बाद उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ बलात्कार किया। दुष्कर्म करने के बाद उसने महिला को बदनाम करने की धमकी भी दी थी, इस कारण से वह चुप रही। दो दिन पहले सुनील जब महिला पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को कर दी गई। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।