मां से विवाद के बाद AC मैकेनिक ने फांसी लगाकर जान दी!

mp03.in संवाददाता भोपाल।
गोविंदपुरा इलाके में मां से विवाद के बाद एक AC मैकेनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कर पत्नी बीते कई दिनों से अपने बच्चे के साथ छतरपुर स्थित मायके में रह रही है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी।
पुलिस के अनुसार बरखेड़ा पठानी निवासी गोलू उर्फ राजकुमार पुत्र देवीधीर (30) निवासी AC का मैकेनिक था। जोकि शराब पीने का आदि था। बीते दिनों उसकी पत्नी मायके चली गई थी। जहां से काफी मनाने के बाद भी नहीं लौट रही थी। हालांकि पांच दिन पहले पत्नी के परिजनों में शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए गोलू छतरपुर गया था। वहां से वह दो दिन पहले ही लौटा था। यहां आने के बाद में और अधिक शराब पीने लगा था। मां के समझाने पर उनसे भी बहसबाजी व बदसलूकी करता था। बुधवार शाम उसका मां से विवाद हुआ था। जिसके बाद में नशे में धुत होकर उसने छत पर लगे पंखे से मां की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना कर दिया है।
वृद्धा की मौत
अशोका गार्डन स्थित न्यू सुभाष कॉलोनी मकान नंबर 168 की छत से बुधवार शाम को 85 वर्षीय शुभावति देवी की संदिग्ध हालातों में गिरकर मौत हो गई। हालांकि प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही है। इस मामले में भी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।