निगरानी बदमाश ने देर रात ताबड़तोड़ फायर किए, मौके पर पहुंची पुलिस को सुराग नहीं मिला

mp03.in संवाददाता भोपाल
शाहजहांनाबाद थाना इलाका स्थित कच्ची मस्जिद के पास में मंगलवार रात गोली चलने की सूचना के बाद में हड़कंप मच गया। दरअसल पुलिस को यहां निगरानी बदमाश द्वारा चार फायर करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची एफआरवी स्टाफ को मौके पर कोई नहीं मिला। पुलिस को कारतूस के खाली खोखे भी नहीं मिले हैं। मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।
एएसआई शोभरन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे एफआरवी को कच्ची मस्जिद के पास में गोली चलने की सूचना मिली। सूचना के बाद में तत्काल मौके पर पुलिस टीम पहुुंची। जहां महज दो युवक खड़े थे। दोनों से गोली चनले की जानकारी मांगी गई। दोनों ने गोली चलने की आवाज सुनने से ही इनकार कर दिया। आस पास सर्च किया गया, कारतूस का कोई खाली खोखा नहीं मिला। पूरी तजदीक के बाद में पुलिस टीम वापस लौट गई थी। वहीं स्थानीय सूत्रों की माने तो कच्ची मस्जिद के पास में बीती रात बागमु ती साहब में रहने वाले एक स्थानीय सटोरिए जहूर के बेटे आदिल ने पिस्टल लहराई थी। उसने करीब तीन फायर किए थे। इसके बाद में वह मौके से भाग निकला। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पूरी तजदीक के बाद भी गोली चलने की पुष्टी नहीं हुई है। डायल 100 पर एक युवक द्वारा पिस्टल लेकर घूमने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी।