खिड़की से खाना मांगा, देने पर करने लगा छेड़छाड़ !

Share on social media
– 15 वर्षीय किशोरी को परिचित ने छेड़ा
mp03.in संवाददाता भोपाल
शाहजहांनाबाद इलाके में महिला के किचन के बाहर खड़ा होकर खाना मांगने वाले युवक ने खाना मिलने पर महिला से छेड़छाड़ कर दी। वहीं पिपलानी में 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला रविवार रात 09 बजे घर में खाना बना रही थी। किचन की खिडक़ी के सामने मोहल्ले में रहने वाला राजा अफरोज खड़ा दिखाई दिया। महिला ने आपत्ति जताई तो उसने कहा कि मैं दिनभर से भूखा हूं, कुछ खाना दे दो। महिला दरवाजा खोलकर उसे खाना देने पहुंची, इसी बीच आरोपी ने उसके छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने महिला को धक्का देकर घर में घुसकर गलत काम करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी आवारा किश्म का युवक है और उसके खिलाफ पहले भी सामान्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं।
किशोरी से छेड़छाड़
पिपलानी थाने के 60 क्वार्टर निवसी 15 वषीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में रहने वाला रोहित उसे कई महीने से परेशान कर रहा था। कभी रास्ता रोककर बात करने का दबाव बनाता तो कभी परिजनों को बिना बताए उसके साथ घूमने चलने का जिद करता। पीडि़ता का पीछा करता और गंदे-गंदे कमेंट्स करता था। रविवार दोपहर करीब एक बजे पीडि़ता घर के बाहर थी, तभी रोहित आया और अश्लील हरकत शुरू कर दी। कुछ ही दूरी पर खड़े मोहल्ले के लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने मनचले को नहीं रोका। पीडि़ता के शोर मचाने के बाद उसके परिजन दौड़े तब आरोपी पीडि़ता को छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।