सगाई टूटने से दुखी युवती ने छत से कूदकर आत्महत्या की

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
सगाई टूटने के आहत युवती ने ने छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सगाई तोडऩे वाले युवक व उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गौतम नगर पुलिस के अनुसार ग्रीन वैली कॉलोनी निवासी पायल तुलसानी(26) प्राइवेट जॉब करती थी। गत 12 मई को उसने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जांच की । जांच में पाया गया कि दिसंबर 2021 के महीने में उसके परिवार वालों ने तनय ममतानी से तुलसी की शादी की बात चलाना शुरू थी। तनय एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था साथ ही उसके परिवार का कारोबार भी था। तनय पढ़ाई करने के साथ ही दुकान पर भी बैठता था। दोनों परिवारों के बीच शादी की बात तय होने के बाद फरवरी के महीने में तनय और तुलसी की सगाई कर दी गई। सगाई करने के कुछ दिन बाद ही तनय व उसके घर वालों का बर्ताव बदनले लगा। उन्होंने तुलसी के बारे में पता करना शुरू कर दिया। 8 मई को उन्होंने तुलसी के बारे में चरित्र को लेकर कुछ गलत बातें कहते हुए सगाई तोड़ दी। इस बात से तुलसी बहुत दुखी थी। इधर तुलसी के घर वाले भी तनाव में थे। सगाई टूटने की बात से दुखी होकर ही उसने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। पुलिस ने इस मामले में तनय ममतानी और उसकी मां किरण ममतानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।