करीबी रिश्तेदार महिला को अगवा कर गुजरात ले गया, जहां बंधक बनाकर सवा साल तक की ज्यादती MP03 November 10, 2020 Share on social media mp03.in संवाददाता भोपाल महिला को अगवा कर अपने साथ गुजरात ले जाकर सवा साल तक बंधक बनाकर ज्यादती करने वाले करीबी रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ़तार कर लिया है।पिछले दिनों जब महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया तब युवक ने महिला को छोड़ दिया। कोलार थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि 23 वर्षीय शाादीशुदा पिछले साल जून के महीने में दामखेड़ा से गायब हो गई थी। पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला के साथ ही एक करीबी रिश्तेदार युवक भी गायब है। पिछले दिनों महिला भोपाल वापस अपने पति के घर पहुंची। उसने पति को गायब होने की पूरी बात बताई तथा थाने में जाकर राजेश अहिरवार नाम युवक के खिलाफ शिकायत कर दी। शिकायत में बताया कि राजेश उसका रिश्तेदार तो था ही साथ ही पति के साथ काम भी करता था। वह भी दामेखड़ा इलाके में रहता था इसके कारण उसका महिला के घर पर आना-जाना था। रोजाना आने-जाने के कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। पिछले साल जून के महीने में वह महिला को बहला-फुसलाकर अपने साल होशंगाबाद ले गया। इसके बाद वह महिला को डरा-धमकाकर अगवा कर गुजरात ले गया था। बंधक बनाकर उसने महिला को अपने साथ रखा। इस दौरान जल्द ही शादी करने का झांसा देकर वह महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद राजेश का बर्ताव बदल गया। वह महिला के साथ रहने को तैयार नहीं था। पिछले दिनों राजेश महिला को लेकर होशंगाबाद आया था। यहां से महिला भोपाल आ गई, उसने पति को पूरी बात बताई तथा कोलार थाने जाकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद रारोपी राजेश अहिवार को गिर तार कर लिया है।