पति समेत दो पुरुषों से अलग हुई महिला की शिकायत पर तीसरे पुरूष पर बलात्कार दर्ज

mp03.in संवाददाता भोपाल।
पति के बाद दूसरे पुरूष के साथ लिव-इन में रहकर अलग हो चुकी महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले एक अन्य युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि युवक दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों उसने शादी करने से मना कर दिया तो महिला ने उसने एफआईआर दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार वल्लभ भवन निवासी 38 वर्षीय महिला की तीन बेटियां हैं, पहले पति से वह कुछ साल पहले ही अलग हो गई थी। जिसके बाद एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रही। कुछ महीनों बाद युवक से भी उसके संबंध खत्म हो गए। करीब दो साल पहले उसकी पहचान मनोज लखानी से हुई थी। जोकि कंट्रोल की दुकान पर तुलाई का काम करता था। दोनों के बीच की पहचान जल्द ही नजदीकी संबंध में बदल गई। मनोज ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा उसने कहा कि वह महिला की तीनों बच्चियों को भी संभालेगा। महिला जब उसके झांसे में आ गई तो मनोज ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। दो साल तक वह महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब महिला ने मनोज पर शादी करने का दबाव डाला तो मनोज ने शादी करने से मना करते हुए महिला से बात करना भी बंद कर दिया। बार-बार मनाने के बाद भी जब वह शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो महिला ने कल शाम थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी मनोज की तलाश शुरू कर दी है।