आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले मनचले पर पास्को एक्ट !

mp03.in संवाददाता भोपाल
बरखेड़ी इलाके में रहने वाली किशोरी को मनचला एक युवक बीते एक साल से परेशान कर रहा था। सोमवार को स्कूल के बाहर किशोरी का आरोपी ने हाथ पकड़कर उसके साथ छेडख़ानी कर दी तब मामले की शिकायत थाने में कर दी गई।
जहांगीराबाद पुलिस ने छेडख़ानी व पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जहांगीराबाद पुलिस ने बताया कि 12 वर्षीय किशोरी बरखेड़ी इलाके में रहती है। वह इलाके के एक सरकारी स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा है। पूर्व में उसके घर के पास विशाल नाम का युवक रहता था। वह एक साल से छात्रा का पीछा कर रहा था। छात्रा जब भी अपने घर से बाहर निकलती थी तब वह उसका पीछा करने लगता था। कुछ महीनों पहले युवक दूसरे घर में रहने लगा लेकिन इसके बाद उसने छात्रा का पीछा करना नहीं छोड़ा। कल छात्रा अपने स्कूल के बाहर खड़ी हुई थी इसी दौरान विशाल वहां पर आ गया। उसने छात्रा को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ा तथा छेडख़ानी करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तथा दौड़कर स्कूल के अंदर गई। यहां उसने अपनी मैडम को पूरी बात बताई। किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताने के बाद थाने में जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने विशाल के खिलाफ छेडख़ानी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिर तार कर लिया है।