शादीशुदा महिला को राजगढ़ ले जाकर पांच महीनों तक शारीरिक शोषण

Share on social media
mp03.in संवाददाता भोपाल
पति को छोड़कर महिला को झांसे में लेकर युवक राजगढ़ ले गया, जहां पांच महीने तक शारीरिक शोषण किया। जिसके बाद महिला को छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय महिला एक साल पहले तक अपने पति के साथ रहती थी। उसका परिचय सईद खान से था। दोनों के बीच का यह जब परिचय नजदीकी संबंध में बदल गई। सईद महिला को अपने साथ राजगढ़ ले गया। जहां करीब पांच महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पिछले दिनों दोनों के बीच मनमुटाव हो गया जिसके कारण महिला सईद को छोड़कर वापस आ गई। अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। महिला ने कल थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।