तीन महिलाओं से छेड़छाड़, एक मनचला गिरफ्तार

mp03.in संवाददाता भोपाल
राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले सामने आए है। साकेत नगर इलाके में आईटी कंपनी में काम करने वाली एक युवती के साथ उसके पूर्व परिचित ने अश्लील छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। जबकि रातीबड़ इलाके में एक कार चालक पिछले एक माह से विवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार अवधपुरी निवासी 21 वर्षीय युवती, हैदराबाद में एक आईटी कंपनी में नौकरी करती है। वह इन दिनों अपने घर आई हुई है। शनिवार की शाम वह अपने पुराने दोस्तों में मिलने साकेत नगर पहुंची थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह दोस्तों के साथ बैठी थी, तभी उसका पूर्व परिचित अभिषेक आ गया। जोकि उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली।
एम्स अस्पताल में छेड़छाड़
एम्स अस्पताल परिसर में भी युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। पुलिस ने बताया कि शिवाजी नगर निवासी 30 वर्षीय युवती के पिता एम्स में भर्ती है। रविवार को युवती अस्पताल परिसर में घूम रही थी। तभी हिमांशू कौरव ने उसे बुरी नियत से छू लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कार करता था छेड़छाड़
रातीबड़ पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय महिला गृहणी है। पिछले एक माह से एक कार चालक घर के सामने से निकलते वक्त् अक्सर उसे बॉय करते हुए जाता था। । तंग आकर महिला ने रविवार दोपहर पीछा कर उसे रोका और नाम पूछा तो उसने अपना नाम सुरेश गजभिये बताया। इसके बाद युवक ने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।