जॉब की लिंक पर क्लिक करते ही खाते से कट गए 1 लाख 52 हजार रुपए!

mp03.in संवाददाता भोपाल
अयोध्या नगर इलाके में एक महिला के मोबाइल पर जालसाजों ने जॉब की लिंक भेजी और उस क्लिक करते ही बैंक खाते से एक लाख 52 हजार रुपए कट गए। वहीं गोविंदपुरा में आनलाइन पर्सनल लोन देने का झांसा देकर जालसालों ने महिला के खाते से एक लाख रूपए गायब कर दिए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अर्चना परिसर निवासी दिव्या मिश्रा पति शुभम (26) के पति प्रॉयवेट जॉब करते हैं। बीती 10 नवंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल नंबर से लिंक आया कि वह उस पर क्लिक कर अपनी प्रोफाइल भेजेंगे तो उन्हें अच्छी नौकरी मिल जाएगी। जालसाजों की बातों में आकर महिला ने लिंक पर क्लिक किया और जानकारी उपलोड करती उससे पहले ही उनके खाते से एक लाख 5200 रुपए कट गए। इसके बाद महिला ने उस मोबाइल पर नंबर पर फोन लगाया, लेकिन किसी ने फोन पिक नहीं किया। सस्ते ब्याज के लालच में गवांए 1 लाख
गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि सुनीता कुमार वर्मा पति रामचंद्र वर्मा (25) डी सेक्टर गोविंदपुरा में रहती है। 16 सितंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया कि उन्हें पर्सनल सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है। जालसाजों की बातों में आकर महिला ने आनलाइन ही अपनी पर्सनल जानकारी उन्हें शेयर कर दी। तभी उनके पास मैसेज आया कि उनके खाते से एक लाख रुपए कट गए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।