फरार चल रहे तस्कर को सवा किलो पुलिस ने दबोचा

mp03.in संवाददाता भोपाल
क्राइम ब्रांच पुलिस ने गांजे की तस्करी में फरार चल रहे बदमाश को सवा किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। एडीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार दीपक साहू पुत्र भोगचंद साहू (26) ग्राम मालीखेड़ी, छोला में रहता था। कुछ समय पहले पुलिस ने 51 गांजे की खेप पकड़ी थी। उस समय वह पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से सवा किलो गांजा मिला। इससे पहले उसके साथियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।