शादी का झांसा देकर मैनेजर ने सहकर्मी महिला का किया शारीरिक शोषण

mp03.in संवाददाता भोपाल
सरकारी बैंक में पदस्थ मैनेजर अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर करीब सालभर से शारीरिक शोषण कर रहा था। बाद में मैनेजर ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला थाना पुलिस के अनुसार गिरनार वैली निवासी 37 वर्षीय युवती बैंक में पदस्थ हैं। इसी बैंक में रविकांत वर्मा मैनेजर हैं। दोनों के बीच साथ में काम करने के दौरान बातचीत होने लगी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती को झांसा देकर 14 अगस्त 2021 को अपने साथ ले गया और शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार महिला का शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले पीड़िता ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में पता चला कि बैंक मैनेजर किसी दूसरी युवती से शादी करने वाला है। इसके बाद पीड़िता ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत कर दी थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर पर केस दर्ज किया। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।